मांसपेशियों के दर्द में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:30

मांसपेशियों में दर्द के कई कारण होते हैं. ऐसे में इस दर्द से बचने के लिए आपको क्या खाना चाहिए यह भी बहुत बड़ा प्रश्न है. इस दर्द को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा, नहीं तो ये दर्द हमेशा बरकरार रहेगा. सभी जानते हैं कि प्रोटीनयुक्त चीजों के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, क्योंकि प्रोटीन से बॉडी में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है. प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अंडा, दूध, दही, अंकुरित अनाज आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए. इससे मांसपेशियों का दर्द धीरे-धीरे कम होता है.

मांसपेशियों में दर्द होना (Muscle Pain) आम समस्या बनता जा रहा है. आपने देखा होगा कि अधिकतर लोगों को काम के चलते थकान और तनाव होने लगता है. यही वजह है कि उनकी बॉडी के कई हिस्सों में दर्द भी शुरू हो जाता है. कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि इंसान के लिए रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, इसे सही डाइट और थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी से ठीक किया जा सकता है. यदि इसके बाद भी आपकी मांसपेशियों में दर्द खत्म न हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info